फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16वां बटन होगा ‘नोटा’ का

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या 15 से ज्यादा होने पर चुनाव आयोग को दुश्वारी सामने आ सकती है। ‘नोटा’ के विकल्प ने ईवीएम में एक प्रत्याशी की कटौती कर दी है। पूर्व में 16 प्रत्याशी फीड होते थे। अब 15 ही हो पाएंगे। जनपद में 1379 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन चुनाव में मतदान के दिन इस्तेमाल की जाएंगी।
विज्ञापन

ईवीएम में 16 बटन हैं। अब निर्वाचन आयोग ने एक बटन ‘नोटा’ (नन ऑफ दि एबव) के लिए निर्धारित कर दिया है। जिस मतदाता को कोई भी प्रत्याशी पसंद न हो वह यही बटन दबाएगा। ऐसे में अब एक ईवीएम में 15 प्रत्याशी ही फीड हो सकेंगे। एक भी प्रत्याशी बढ़ जाने पर सभी 1229 बूथों पर एक-एक और ईवीएम लगानी होगी यानि 2458 ईवीएम की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल यहां निर्वाचन विभाग ने 1740 बैलेट यूनिट (बीयू) और 1405 कंट्रोल यूनिट (सीयू) उपलब्ध कराई हैं। पिछले महीने इन मशीनों की इंजीनियरों ने जांच पड़ताल की। 107 बैलेट यूनिट और 230 कंट्रोल यूनिट खराब पाई गईं। उन्हें दुरुस्त करने के लिए हैदराबाद भेजा गया था। यह मशीनें अब तक वहां से वापस नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि पहले चरण का चुनाव हो जाने के बाद इन मशीनों को यहां भेजा जाएगा। पहले चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के आदेश पर बांदा से 950 बीयू और 1280 सीयू बाराबंकी जनपद भेजी गई हैं। ईवीएम प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि पूरे जनपद में कुल 1229 बूथ हैं। इनके लिए 1229 ईवीएम की जरूरत पड़ेगी। बूथों के अलावा 101 ईवीएम रिजर्व में रखी जाएंगी। 25 ईवीएम ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें