फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों पर पानी का डेढ़ करोड़ से ज्यादा बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान को अपनी बकाया वसूली में लोेहे के चने चबाने पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि वित्तीय वर्ष खत्म होने को सिर्फ दो माह शेष हैं, पर अभी तक महज 23 फीसदी ही वसूली हुई है। जल संस्थान के बकाएदारों में सरकारी विभाग आगे हैं। सबसे ज्यादा 12 लाख रुपये पुलिस कप्तान के यहां बकाया है। विभागीय अधिकारी भी वसूली में कोई खास रुचि नहीं ले रहे हैं। कैंपों के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर वसूली की खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

जल संस्थान ने उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। अधिशासी अभियंता और जलकल अभियंता कार्यालय को कोई जानकारी ही नहीं है। महाप्रबंधक कार्यालय से पता चला कि 5 करोड़ 87 लाख 32 हजार वसूले जाने हैं। जल संस्थान रोजाना मोहल्लों में वसूली कैंप लगाने की रस्म अदायगी कर रहा है। कैंपों में खर्च हो रहा है लेकिन वसूली नाममात्र को हो रही है। कैंप ड्यूटी के नाम पर जल संस्थान वाले दफ्तर से भी नदारद रहते हैं।
कई विभाग ऐसे हैं, जो सालों से जल संस्थान का पानी पी रहे हैं और बिल धेला नहीं जमा कर रहे हैं। पुलिस कप्तान के यहां 11 लाख 94 हजार 681 रुपये, स्वास्थ्य विभाग में एक लाख 10 हजार, नलकूप खंड में 58 हजार, पीडब्लूडी में 92 हजार, सदर तहसील में 57 हजार, जल निगम में 92 हजार, पंजाब नेशनल बैंक में डेढ़ लाख, बीएसए दफ्तर में 80 हजार, एलआईसी में एक लाख 32 हजार, पशु चिकित्साधिकारी के यहां 35 हजार, जिला कृषि अधिकारी के यहां 35 हजार, जजी में 45 हजार, बार एसोसिएशन में 35 हजार, नलकूप खंड में 59 हजार, डीआईओएस में 11 हजार, सीएमओ दफ्तर में एक लाख 10 हजार, सेवा योजन कार्यालय में 16 हजार, जिला अस्पताल में 2 लाख 70 हजार, महिला जिला अस्पताल में 26 हजार, स्टेडियम में 11 हजार, विकास भवन में दो लाख 18 हजार तथा जिला विकास अधिकारी के यहां दो लाख 18 हजार रुपये पानी का बिल बकाया है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वसूली को लेकर विभाग गंभीर है। शहर और नगरीय क्षेत्रों में फरवरी और मार्च में मोहल्लेवार कैंप लगाए जा रहे हैं। सभी बकाएदारों के यहां नोटिस भेजी गई है। बकाया न जमा करने वाले सरकारी विभागों के लिए शासन को लिखा गया है। वित्तीय वर्ष खत्म होने तक शत-प्रतिशत वसूली कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें