बांदा। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल व दुकानों में सघन छापेमारी की। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने भरे तथा व्यवसायियों को मिलावटखोरी से बाज रहने की चेतावनी दी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार सिंह की अगुवाई टीम ने बबेरू में अतर्रा रोड स्थित अखिलेश कुमार गुप्ता के यहां मिठाई की दुकान में छापा मारकर नमूने भरे। बस स्टैंड में छोटा गुप्ता के होटल से नमूने लिए गए। प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई तथा लाइसेंस लेकर ही व्यवसाय करने को कहा। टीम में ओमप्रकाश, राकेश कुमार श्रीवास्तव, देवी प्रसाद शर्मा शामिल रहे। ब्यूरो