फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों का बैंक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। मनरेगा मजदूरों ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में जमकर हंगामा किया। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नारे लगाए। काफी मान-मनौव्वल के बाद आक्रोशित मजदूर शांत हुए।
विज्ञापन

खेरिया और बघेलाबारी गांव के दो दर्जन से ज्यादा मजदूर भुगतान के लिए बैंक आए। बैंक कर्मियों ने तकनीकी खामी बताकर भुगतान करने से मना दिया। नाराज मजदूरों ने नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मजदूर श्यामकली, संतोष, राममूरत, कल्लू, रामनिहोर, सहदेइया आदि का कहना था कि पहले तो भुगतान करने के लिए प्रधान ने चक्कर लगवाए। अब चार दिनों से बैंक कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। आरोप लगाया कि तकनीकी खामी बताकर बैंक कर्मचारी भुगतान करने में टालमटोल कर रहे हैं। आने-जाने में ही अब तक उनके 400 रुपये खर्च हो चुके हैं। उधर, बघेलाबारी प्रधान कुलदीप पटेल, खेरिया प्रधान संतोष यादव, जबरापुर प्रधान भोलिया देवी, हड़हा प्रधान विजय उपाध्याय ने बताया कि इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में सर्वर डाउन रहने से अक्सर कामकाज ठप रहता है। बाद में शाखा प्रबंधक ने मजदूरों को काफी मशक्कत के बाद शांत किया। शाखा प्रबंधक रामगोपाल कुशवाहा ने बताया कि हैदराबाद से तकनीकी गड़बड़ी के चलते सर्वर डाउन होने से यह मुश्किल आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें