फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएफसी ठेकों में जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संभागीय खाद्य नियंत्रक ने मानकों को ताक पर रख नई फर्मों का पंजीयन कर दिया। ठेकों में भी खेल हुआ। खाद्य एवं रसद आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

शहर के हर्षित सिंह की शिकायत पर आयुक्त अर्चना अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आरएफसी राधेश्याम मिश्रा और आरएमओ राजेश कुमार के खिलाफ जांच कर सप्ताह भर में रिपोर्ट मांगी है। मुख्य विकास अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा मामले की जांच करेंगे। उधर, आरएफसी राधेश्याम ने आरोपों को गलत बताते हुए बताया कि ठेका न देने पर उनके खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें