फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह संपर्क मार्गों का निर्माण अधर में लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। टेंडर न हो पाने से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सात संपर्क मार्गों का उच्चीकरण शुरू नहीं हो पाया। उधर, केंद्र सरकार से स्वीकृति न मिलने से आठ नए संपर्क मार्गों का निर्माण भी अधर में है।
विज्ञापन

पुराने ध्वस्त मार्गों के उच्चीकरण को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 25 करोड़ 19 लाख 67 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार किया गया है। इनमें महुआ ब्लाक में नगनेधी से बहेरी, अनथुआ से देवरार, खुरहंड से बांसी और देवरार अनथुआ रोड से नरैनी-अतर्रा मार्ग को जोड़ने वाले नंदवारा, हड़हा कबौली व कलहरा गांव शामिल हैं। नरैनी ब्लाक में बरछा से सढ़ा और बड़ोखर खुर्द ब्लाक में जौरही से तिंदवारी रोड व महोबा रोड से कपसा संपर्क मार्ग का उच्चीकरण किया जाना था।
अधिशासी अभियंता (यूनिट प्रथम व द्वितीय) का कहना है कि अधीक्षण अभियंता झांसी के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
मानक के मुताबिक निविदाएं प्राप्त न होने से इन्हें निरस्त कर दिया गया। इसके बाद नौ अप्रैल 2013 को ई-टेंडरिंग के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित किए जाने पर किसी ने टेंडर नहीं डाला। नतीजे में इनका निर्माण अधर में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें