फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हैं हाईवे पर बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों की रोजाना गुजरने वाले मार्ग नेशनल हाईवे को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के लापरवाह अधिकारियों ने जान लेवा बना रखा है। वह भी कहीं और नहीं जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) की नाकतले।
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण के दौरान पिछले वर्ष सेतु निगम अधिकारियों ने कचहरी रोड पर संकट मोचन मंदिर के नजदीक लोहे के एंगिल का बैरियर लगा दिया था ताकि बड़े वाहन इस ओर न आ सकें। अब पुल निर्माण के साथ सर्विस रोड (सड़क) का निर्माण भी छह माह पूर्व पूरा हो चुका है फिर भी सेतु निगम अधिकारी संकट मोचन मंदिर और जजी चौराहे पर अंबेडकर पार्क के सामने यह बैरियर बनाए हुए हैं। पिछले दिनों से संकट मोचन मंदिर और अंबेडकर पार्क दोनों स्थलों के बैरियर टूटकर झुक गए हैं। ये बेहद खतरनाक अवस्था में हैं और हादसे का सबब बन सकते हैँ, सेतु निगम के अधिकारी बेपरवाह हैं। इसी मार्ग से वीआईपी और कमिश्नर व डीएम भी गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें