फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीसा बंदियों के परिचयपत्रों का नवीनीकरण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आत्मदाह व अनशन जैसे आंदोलनों के बाद लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को कई माह बाद बमुश्किल पेंशन मिली। अब लोकतंत्र रक्षक सेनानी दूसरी समस्या से दो-चार हो रहे हैं। उनके परिचय पत्र नवीनीकृत न किए जाने से रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा आदि नहीं मिल रही।
विज्ञापन

लोकतंत्र रक्षक सेनानी नौशाद अली भारतीय ने पिछले दिनों पेंशन मुद्दों को आत्मदाह की कोशिश की थी। अधिकारियों ने उन्हें पकड़कर समझाया-बुझाया था। बाद में प्रशासन चेता और सभी लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की वर्षों से लंबित पेंशन उनके खातों में पहुंचा दी गई। श्री भारतीय ने बताया कि लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के परिचय पत्र का जिलाधिकारी कार्यालय से नवीनीकरण नहीं किया गया। नतीजे में रोडवेज बसों में उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिल रही जबकि शासन ने यह सुविधा उपलब्ध करा रखी है। गौरतलब है कि सपा सरकार ने ही मीसा बंदियों को लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा देते हुए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा और पेंशन आदि की सुविधाएं दी हैं, पर अधिकारी सरकारी कार्रवाई में अड़ंगे लगा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें