फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राइस मिल बंद कराने की मांग लेकर अनशन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। अनशनकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन देकर राइस मिल बंद कराने की फरियाद की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में देविन नगर (नरैनी) के कई महिला-पुरुष मासूम बच्चों के साथ क्रमिक अनशन कर रहे हैं। शनिवार को सदर विधायक विवेक कुमार सिंह की प्रतिनिधि सीमा खान और फूलनदेवी महिला मोर्चा नरैनी नगर अध्यक्ष रामाबाई की अगुवाई में अनशनकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी केएन सिंह को सौंप कर तत्काल राइस मिल बंद कराने की मांग की। कहा कि राइस मिल की धूल से मोहल्ले के बाशिंदे बीमार हो रहे हैं। कई काल के गाल में समा चुके हैं। पूर्व में प्रदर्शन पर मिल संचालन रोक दिया गया था। अब मिल फिर से चालू हो गई। ज्ञापन देने वालों में बाबूलाल, रामादेवी, सावित्री, बिल्दी, तुलसा, सुनीता देवी, जेरामजी राव, इंद्रपाल, लक्ष्मी प्रसाद, टेड़ा प्रसाद, रामस्वरूप, रामदुलारे, लक्ष्मी वर्मा, शोभा देवी, चुन्नूराम अजय, धर्मराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें