बांदा। सत्य साईं बाबा के अनुयायियों ने उनके जन्म दिन को हर्षोल्लास से मनाया। आहुति लक्षार्जन और भंडारा आयोजित किया गया। शुक्रवार को सत्य साईं समिति सभागार (डिग्गी चौराहा) में सुबह 7 से 10 बजे तक जन्म दिन के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाद में नारायण सेवा और भंडार हुआ। शाम को भजन संगीत में श्रोता भक्ति में डूबे रहे।
इस मौके पर मानिकचंद्र, अमर भगत, अमित दक्ष, बाबूलाल, प्रीती दक्ष आदि ने सर्व धर्म समभाव पर प्रकाश डाला। सत्य सांईं बाबा के उद्देश्य और मिशन की जानकारी दी। कहा कि स्वामी का औतार मानव जाति में प्रेम को पुन: स्थापित करने के लिए हुआ। कार्यक्रम का समापन सर्वधर्म प्रार्थना और महामंगल आरती से हुआ।