बांदा/बबेरू। मार्ग दुर्घटनाओं में विकलांग पूर्व सैनिक की मौत हो गई। अन्य दो घायल हो गए।
कमासिन निवासी रामबरन (25) पुत्र राजबहादुर अपनी कार में पेट्रोल भराने जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। कार में सवार रामबरन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में हालत नाजुक बताकर डाक्टरों ने उसे कानपुर रिफर कर दिया। उधर शनिवार को कालिंजर किले में टेंपो पलटने से घायल रामकिशोर (60) की हालत बिगड़ने पर उसे डाक्टरों ने इलाहाबाद रिफर कर दिया। वह नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दोसपुर निवासी है।
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव के मजरा एमपी साहब का डेरा निवासी बांके यादव (95) ट्राइसाइकिल से वापस लौट रहा था। बबेरू-औगासी मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। इसी बीच मौत हो गई। बताया जाता है कि बांके पूर्व सांसद जागेश्वर यादव का छोटा भाई तथा द्वितीय विश्व युद्ध का सैनिक था।