बांदा। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 97 फीसद पूरा हो गया है। अभियान के दौरान डुप्लीकेट, मृतक और घरों में न मिलने वाले 1.55 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। आयोग ने 11 दिसंबर अभियान की समाप्ति की अंतिम तिथि निर्धारित की है।
जिले में सितंबर माह में कराए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या 13,49,521 थी। इधर, मतदाताओं के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुन: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया जा रहा है। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं से आवश्यक जानकारियों के साथ गणना प्रपत्र भरवाए। अब तक 97 फीसद 11 लाख 58 हजार 474 मतदाताओं का सर्वे कर डिजिटलाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है।
सर्वे के दौरान 28,483 मृतक, 8,062 डुप्लीकेट, 49 हजार स्थानांतरित और 44 हजार घर में न मिलने वाले कुल 1,55,626 वोटरों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इनमे 26081 ऐसे मतदाता भी शामिल हैं जिन्होंने बीएलओ को गणना प्रपत्र भरकर नहीं दिया। ऐसे वोटरों को बीएलओ एआईआर के बारे में समझाने में असफल रहे। गणना प्रपत्र न मिलने से नाम को सूची से काट दिया गया।
जिले में 97 फीसद पूरा हुआ डिजिटलाइजेशन
विधानसभा मतदाता डिजिटलाइजेशन
तिंदवारी-232 326823 290406
बबेरू-233 347882 393734
नरैनी-234 355452 303717
बांदा-235 319364 270617
योग- 1349521 1158474
वर्जन-
मृतक, डुप्लीकेट घर में न मिलने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।
- कुमार धर्मेंद्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी