फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा । आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देख पत्नी बेहोश हो गई। परिजन स्पष्ट वजह नहीं बता सके।

चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में छेदी लाल (36) पुत्र हरी लाल गांव में ही मजदूरी करता था। उसके चार पुत्रियां हैं। भाई रामरूप निषाद ने बताया कि छेदी आर्थिक तंगी से परेशान था। जिसकी वजह से वह मानसिक रोग से बीमार रहने लगा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम परिवार के लोग खेत गए थे। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। मौका पाकर बंद कमरे में छत की घन्नी मेें रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। खेत से वापस आने पर पत्नी माया ने बंद कमरे की खिड़की से शव लटकता देखा। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सरोज ने बताया कि परिजन मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें