फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के मेधावियों को 3 और 5 हजार के इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण निधि से मजदूरों के मेधावी पुत्र-पुत्रियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। बशर्ते उन्होंने वर्ष 2017 में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक की परीक्षा 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं।

चित्रकूटधाम मंडल के उप श्रमायुक्त आरबी लाल ने बताया कि 60 फीसदी या इससे अधिक अंक पाने वाले मेधावियों को तीन हजार और 75 फीसदी या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों को पांच हजार रुपये का एकमुश्त पुरस्कार दिया जाएगा। लाभार्थियों का खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में होना जरूरी है।
विज्ञापन


बैंक पास बुक की फोटो कापी (आईएफएससी कोड समेत) आवेदन के साथ लगानी होगी। पुरस्कार राशि श्रम कल्याण आयुक्त, कानपुर कार्यालय से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। आवेदन पत्र का प्रारूप श्रम कल्याण आयुक्त, क्षेत्रीय अपर/उप/सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन का नया प्रारूप वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2017 है।

उप श्रमायुक्त ने बताया कि पात्रता शर्तों में जिन मेधावियों के माता-पिता औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के तहत श्रमिक की परिभाषा में आते हों और उनका मासिक वेतन (मूल वेतन और महंगाई भत्ता समेत) 15 हजार रुपये से अधिक न हो। कारखाने में कम से कम छह माह लगातार काम किया हो और आवेदन के समय भी कार्यरत हों।

पुत्रियों की शादी समेत कई अन्य योजनाएं
बांदा। श्रम विभाग मजदूरों के लिए और भी कई योजनाएं चला रहा है। कारखाना अधिनियम के तहत पंजीकृत और 15 हजार रुपये मासिक तक के वेतन वाले मजदूरों की पुत्रियों की शादी के लिए कन्यादान के रूप में 15 हजार रुपये प्रति कन्या की दर से दो कन्याओं तक को हित लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे मजदूरों की मृत्यु हो जाने पर उनके विधवा/आश्रित को शर्तें पूरी करने पर 15 हजार रुपये मिलेंगे। साथ ही अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये मजदूर के आश्रितों को दिए जाएंगे। उप श्रमायुक्त ने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।



तीन और पांच हजार रुपये दिए जाएंगे
60 या 75 फीसदी वाले ही होंगे शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें