फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 853 छात्र-छात्राओं ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
छात्रवृत्ति परीक्षा परीक्षार्थियों का सहयोग करने वाले एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में चित्रकूटधाम मंडल के 853 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के लिए 1202 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में आयोजित परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने 90 मिनट में 100 लघु उत्तरीय प्रश्नों के जवाब दिए। कालेज के करीब 40 कक्षों में परीक्षा हुई। हरेक कक्ष में 2-2 कक्ष निरीक्षक नियुक्त रहे। परीक्षार्थियों ओएमआर शीट भरने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए गए। परीक्षा में हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट और बांदा जिले के विभिन्न स्कूल-कालेजों के 9 से 12वीं तक के अल्प आय वाले परिवारों के बच्चे शामिल रहे। ओएमआर सीट सीलबंद कर नोएडा भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षा गेट पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का जमघट शुरू हो गया। बाहरी जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों और खासकर बालिकाओं के साथ अभिभावक भी थे। परीक्षा के आधा घंटा पूर्व सभी को जांच पड़ताल और प्रवेश पत्र चेकिंग के बाद इंट्री दी गई। ठीक 11 बजे परीक्षा शुरू हुई और 12.30 बजे खत्म हो गई।
कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने पूरी परीक्षा में निर्देशन किया। उनके विद्यालय स्टाफ के लोग भी शामिल रहे। उधर, यातायात और सुरक्षा के मद्देनजर शहर कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, पुरुष व महिला कांस्टेबल तथा यातायात पुलिस पूरे समय तैनात रही। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओमवीर सहित सफाई कर्मियों ने पूरे रूट पर और विद्यालय के आसपास विशेष सफाई कराकर चूना आदि डलवाया।
विज्ञापन

दृष्टिबाधित 8 छात्रों ने भी दी परीक्षा
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए नेत्रहीन छात्रों ने भी परीक्षा दी है। मंडल मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर महोखर गांव स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कालेज में 8 छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा दी। इनकी सुविधा के मद्देनजर अमर उजाला फाउंडेशन ने उनके कालेज में ही परीक्षा की व्यवस्था कराई।
इन परीक्षार्थियों ने 12वीं कक्षा के कामता प्रसाद, इमरान अली, खुमनदास और उमेश कुमार बिंद तथा 11वीं कक्षा के दीपक कुमार मिश्रा व चुन्नीलाल तथा 10वीं कक्षा के नवल किशोर व मुहाबिया हासिर शामिल थे। सभी छात्रों को राइटर उपलब्ध कराए गए। प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र शुक्ला के निर्देशन में कालेज के प्रवक्ता कुशल सिंह यादव व सहायक अध्यापक अश्विन कुमार कक्ष निरीक्षक रहे। उनके अलावा मृत्युंजय द्विवेदी और बलराम सेंगर उपस्थित रहे।
इन्होंने परीक्षा में निभाया दायित्व
आदर्श बजरंग इंटर कालेज : मंगल प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, दिनेश प्रसाद, रणविजय सिंह, अर्चना शुक्ला, जावेद अख्तर, सोनिया सिंह पटेल, बृजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, शिवराम, एकता पटेल, संपूर्णानंद तिवारी, राघवेंद्र सिंह, नरेश कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र बहादुर सिंह, रामाधार गुप्ता, वाणिभूषण द्विवेदी, किशन कुमार गुप्ता, हरीराम यादव, सुनील कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, धर्मेंद्र मिश्रा, नीरज पांडेय, मनीष अवस्थी, कुमारी ज्योति गुप्ता, राकेश सिंह, गुरु प्रसाद मिश्रा, गिरिजा शंकर, रामप्रसाद, विनय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शुक्ला। इन शिक्षकों के अलावा डीएवी कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त सहयोग और निर्देशन में शामिल रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद इदरीश भी उपस्थित रहे। उधर, अलीगंज चौकी प्रभारी ओपी द्विवेदी सहित तीन सब इंस्पेक्टर और डेढ़ दर्जन महिला व पुरुष कांस्टेबल तथा ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरे समय सुरक्षा में तैनात रहे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक : आशुतोष त्रिपाठी (अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ), भुवनेंद्र यादव, राजेश द्विवेदी, समीर गुप्ता, फूलचंद्र यादव, सचिन कुमार, मयंक मिश्रा, समीर गुप्ता, मुकुल मिश्रा, अंबिका मिश्रा, आसिफ अली, राजेंद्र आर्य, अतुल वाजपेयी, मुन्ना प्रसाद, सौरभ द्विवेदी, राघवेंद्र त्रिपाठी, जनमेजय सिंह, मनोज तिवारी।
कैडेट्स ने भी दी सेवाएं
छात्रवृत्ति परीक्षा में आदर्श बजरंग इंटर कालेज के करीब दो दर्जन एनसीसी कैडेट्स ने विशेष सेवाएं दीं। परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन और उनको कक्ष तक पहुंचाने में सहयोग किया। इन कैडेट्स में अभय कुमार, पुष्पेंद्र, रामखिलावन, आदित्य, बृजेश सिंह राजपूत, धर्मेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, राजनारायण, राजीव, धर्मेंद्र कुमार, सऊर सिंह, रामबाबू, अनुज पाल, अरविंद तिवारी, सत्यम कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार और अमित कुमार आदि शामिल रहे।

बांदा के स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कालेज, महोखर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्?- फोटो : BANDA

बांदा के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।- फोटो : BANDA

बांदा ः छात्रवृत्ति परीक्षा खत्म होने पर परीक्षा केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कालेज से निकलते परीक्ष- फोटो : BANDA

छात्रवृत्ति परीक्षा में ड्यूटी और सहयोग करने वाले कक्ष निरीक्षक व प्रधानाचार्य।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें