फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान को दी 8240 ने परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड की प्रतिभा के रूप में सम्मानित होने के लिए मंगलवार को बुंदेलखंड व आसपास के कई जिलों से 8 हजार छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा की मेजबान कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (केसीएनआईटी) द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली यह 10वीं परीक्षा थी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 9780 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 8240 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह 10वीं, 12वीं और स्नातक कक्षाओं के अध्ययनरत विद्यार्थी थे। परीक्षा संयोजक श्यामजी निगम ने बताया कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। उन्होंने बताया कि पहले चरण में यह आनलाइन परीक्षा हुई है।
अब दूसरे चरण में हरेक जिले से वर्गवार चयनित प्रतिभागियों से निर्णायक मंडल फोन पर इंटरव्यू लेगा। इसके बाद जनपदों के वर्गवार विजेताओं और पूरे बुंदेलखंड के वर्गवार विजेताओं के नाम वेबसाइट पर 11 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

निगम ने बताया कि बुंदेलखंड के 10 जिलों से हरेक वर्ग में प्रथम व द्वितीय विजेता का चयन होगा। इसी तरह 10वीं और 12वीं में मैथ व बायो तथा स्नातक वर्ग से कुल 80 प्रतिभागियों का चयन होगा। इन्हीं में से बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान- 2021 विजेता का चयन होगा। प्रतियोगिता में करीब 10 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार और स्कालरशिप दी जाएगी।
प्रतियोगिता आयोजन में प्रमोद अवस्थी, मीनू कश्यप, मिनी अवस्थी, मानसी ओमर, कुशल यादव, राजकिशोर सिंह, रामनरेश गौतम, प्रसून श्रीवास्तव, नीरज तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, दीपक, पवन, प्रशांत, सत्यजीत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें