बांदा। सड़क हादसों में मां-बेटे सहित छह लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के देवरथा गांव निवासी धीरज पटेल (25) पुत्र जयराम पटेल, उसकी मां गायत्री (60) और चाची मंजू (28) पत्नी पुष्पेंद्र व बहन खुशी (7) शनिवार को एक ही बाइक पर बछेही (गिरवां) से घर जा रहे थे। तभी गांव के नजदीक इनोवा कार की टक्कर से सभी घायल हो गए।
मिरगहनी (तिंदवारी) गांव निवासी मेड़ेलाल (70) पुत्र सुखारी शुक्रवार को शाम टेंपो की टक्कर से घायल हो गया। बड़ोखर बुजुर्ग (गिरवां) गांव निवासी दिनेश (24) पुत्र सुंदरलाल शुक्रवार की रात तिंदवारा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी हो गया। वह बाइक पर बांदा से घर जा रहा था। ब्यूरो