फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निरंकारी भक्तों ने शनिवार को गुरु पूजा दिवस मनाया। मेडिकल कॉलेज सहित कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। सत्संग में संत गुरुमीत (कानपुर) ने कहा कि धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं। परोपकार में लगाया गया तन-मन-धन ही सच्चा धर्म है।
विज्ञापन


गुरु पूजा दिवस पर संत निरंकारी चैरिटेबिल के तत्वावधान में वालंटियर और दो सौ से अधिक निरंकारी भक्तों ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल परिसरों में सफाई अभियान चलाया। निरंकारी भक्त के रूप में इंजीनियर, डॉक्टर, अधिकारी सभी ने सफाई की। बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं शामिल थीं। प्रात: 6 से 9 बजे तक चले स्वच्छता अभियान में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव और डॉ. शरद भी शामिल हुए।

भक्तों ने भक्ति गीत और भजन के बीच झाड़ूू लगाई। लंगर भी हुआ। उधर, अलीगंज स्थित निरंकारी सत्संग भवन में बाबा हरदेव सिंह की 65वीं जयंती पर आयोजित पूजा दिवस पर सत्संग में संत गुरुमीत ने कहा कि ईश्वर से प्रेम करना चाहिए। धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह की यही सच्ची पूजा है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय संचालक डॉ. सुरेश सिंह बठीजा ने बताया कि पूरे देश में सफाई अभियान चलाया गया। अंबिका प्रसाद, राजकुमार मूलचंदानी, रेशमा बठीजा, शोभा, रंजना, रोहित, रवि, सोनू आदि भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें