बांदा। सरकारी नाली से अवैध कब्जा न हटवाए जाने पर एडीएम संतोष बहादुर ने लेखपाल को फटकार लगाई और दो दिन के अंदर कार्रवाई के आदेश दिए। तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में अतर्रा ग्रामीण के गया प्रसाद ने बताया कि कहा कि नाली में अवैध निर्माण होने से सफाई में व्यवधान उत्पन्न होता है। जल निकासी बाधित है।
उच्चधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद भी लेखपाल मामले को टरका रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने महिला की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। जमीन संबंधी तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। एक मामले में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। तहसीलदार सुशील कुमार, एसआई गौरव तिवारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।