फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्सी बांध पर बनेगी बर्ड सेंच्युरी

Sat, 02 Feb 2019 11:12 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बर्ड सेंच्युरी डे पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजकरन कबीर, डीएफओ एमपी गौतम आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रक्सी गांव में स्थित बांध में सेंच्यूरी बनाई जाएगी। इस बांध में लगभग दो सौ से अधिक प्रजाति के पक्षी बसेरा करते हैं। यह जानकारी बर्ड फेस्टिवल (वाचिंग-डे) के अवसर पर शनिवार को बांध में आयोजित समारोह में प्रभागीय वनाधिकारी एमपी गौतम ने दी। वन अधिकारियों ने दावा किया कि तीन हजार से अधिक पक्षी इस बांध में हैं। 

विज्ञापन


बर्ड फेस्टिवल के अवसर पर स्कूली बच्चे, छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कृषि विश्वविद्यालय, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा स्वयंसेवी उपस्थित थे। मध्य प्रदेश की सीमा पर पथरहाई नदी में बने रक्सी बांध पर वन कर्मियों ने चारों तरफ घूमकर पक्षियों की गणना की। सारस, सुरखाब, गौरैया आदि के बारे में जानकारी दी। डीएफओ ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से इसे बर्ड सेंच्यूरी बनाई जाएगी। कोई शिकार न कर पाए। इसका बंदोबस्त होगा।

प्रवासी पक्षियों को बचाने के लिए ग्रामीण फोन पर सूचित करें। इंटेक बांदा चैप्टर कनवीनर हारिस जमां खां ने चिड़ियों की पहचान और उनके रहन-सहन तथा प्रवास आदि के बारे में जानकारियां दीं। विधायक राजकरन कबीर विशेष रूप से उपस्थित थे। क्षेत्रीय वनाधिकारी जुनैद अहमद ने आगंतुकों का आभार जताया। कृषि विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कौशल सिंह, वन दरोगा धर्मनारायण द्विवेदी, महताब खां, हरीकांत, संतोष कुमार, रामबहोरी, प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद पांडेय, ग्राम प्रतिनिधि रामकृपाल, दीनदयाल पांडेय, भूरेलाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें