फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रकल्प और प्रकोष्ठों में संयोजकों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने संगठन के विभिन्न पदों पर 45 कार्यकर्ताओं और नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए पदों पर नियुक्तियां की हैं।

इनमें 9 प्रकल्पों के प्रभारी, 19 विभाग संयोजक और 17 प्रकोष्ठ संयोजक शामिल हैं।
बुधवार को जिलाध्यक्ष ने जारी सूची में बताया कि प्रकल्पों में जिला कार्यालय एवं निर्माण प्रकल्प में कमलेश अवस्थी, कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प में संजीव निगम नीलू, ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प में महेश मेहरा, स्वच्छता अभियान प्रकल्प में राजेंद्र सिंह (मवई), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प में प्रभा गुप्ता, नमामि गंगे प्रकल्प में दिनेश गुप्ता। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रकल्प में राजनारायण द्विवेदी। राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान प्रकल्प में अजय पटेल और राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प का दायित्व कृष्ण प्रसाद शर्मा को सौंपा है।
विज्ञापन


विभागों के जिला संयोजकों में सुशासन तथा केंद्र-राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग में अयोध्या सिंह पटेल। नीति विषयक शोध विभाग में ममता त्रिपाठी, मीडिया विभाग में आनंद स्वरूप द्विवेदी, मीडिया संपर्क विभाग में किशोर वाजपेयी, प्रशिक्षण विभाग में संतोष यादव। राजनैतिक प्रतिपुष्टि और प्रतिक्रिया विभाग में संतोष अवस्थी को नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग में राजेश द्विवेदी, डाक्यूमेंटेंशन एवं ग्रंथालय विभाग में अतुल शुक्ला, आपदीय राहत एवं सेवाएं विभाग में देवेंद्र राजपूत को नियुक्त किया है।

अध्यक्षीय कार्यालय, प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग में शिवशंकर विश्वकर्मा। प्रचार-प्रसार निर्माण विभाग में प्रकाश नारायण तिवारी नीलू। ट्रस्ट समन्वय विभाग में राजकुमार शिवहरे। चुनाव प्रबंधन विभाग में संतराम सिंह। चुनाव आयोग संपर्क विभाग में जगराम सिंह। कानूनी और विषय विधिक विभाग में अशोक त्रिपाठी जीतू। पार्टी पत्रिकाएं एवं प्रकाशन विभाग में निखिल सक्सेना। आईटी वेबसाइट और सोशल मीडिया विभाग में मोहित गुप्ता। विदेश संपर्क विभाग में सुमन तिवारी और आजीवन सहयोग निधि विभाग में शैलेंद्र जायसवाल को जिला संयोजक नियुक्त किया है।

प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों में विधि प्रकोष्ठों में ब्रजराज राजपूत संयोजक और सुशील तिवारी व देवदत्त मिश्रा सह संयोजक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में कमलेश श्रीवास्तव संयोजक, रामचंद्र गंगाज व देवीदयाल शुक्ला सह संयोजक बनाए गए हैं। व्यवसायिक प्रकोष्ठ में सत्यप्रकाश सराफ संयोजक और अशोक ओमर व ज्वाला प्रसाद गुप्ता सह संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ में रागिनी शिवहरे संयोजक, डॉ. रमेश गर्ग व डॉ. रामराज गुप्ता सह संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ में शिवपूजन गुप्ता संयोजक व राजभवन उपाध्याय तथा नत्थू गुप्ता सह संयोजक नियुक्त किए गए।

व्यापार प्रकोष्ठ में सुधीर गुप्ता संयोजक और राजेश गुप्ता व सुनील गुप्ता सह संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ में विनय तिवारी संयोजक और अवधेश मिश्रा व अजीत सिंह सह संयोजक, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में बच्चा सिंह संयोजक और हरीशंकर कुशवाहा व सुखलाल कुशवाहा सह संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में कमलाकांत द्विवेदी संयोजक और धनंजय सिंह व गुरुप्रसाद सिंह सह संयोजक, बुनकर प्रकोष्ठ में गुरुदत्त कोरी संयोजक और भैरमदीन कोटार्य और ओममणि वर्मा सह संयोजक बनाए गए हैं।

शिक्षक प्रकोष्ठ में कालीचरन वाजपेयी संयोजक और प्रेमनारायण पटेल व रामकृष्ण वर्मा सह संयोजक, मछुआरा प्रकोष्ठ में राकेश निषाद संयोजक और धर्मपाल निषाद व मनीष रैकवार सह संयोजक, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में विनोद जैन संयोजक और राजाराम तिवारी व सुधीर सिंह सह संयोजक, पंचायत प्रकोष्ठ में राजनारायण द्विवेदी संयोजक और शिवप्रसाद श्रीवास व स्वतंत्र त्रिपाठी सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


एनजीओ प्रकोष्ठ में रामप्रकाश गुप्ता संयोजक और अर्चना मिश्रा व प्रभा गुप्ता सह संयोजक, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में शिवमोहन गुप्ता संयोजक और मुन्ना गुप्ता व बीडी प्रजापति सह संयोजक तथा लघु उद्योग प्रकोष्ठ में द्वारिका सोनी संयोजक और नरेशचंद्र गुप्ता व लालबहादुर सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया है।

भाजपा के प्रकल्प और प्रकोष्ठों में संयोजकों की नियुक्ति
9 प्रकल्प, 19 विभाग और 17 प्रकोष्ठ संयोजक बनाए गए
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने जारी की नई सूची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें