बांदा। स्वच्छता ही सेवा का मंत्र प्रशासनिक अफसरों के सिर चढ़कर बोला। डीएम सहित 76 अफसरों ने सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर झाड़ू लगाई और कूड़ा-करकट साफ किया। यह अभियान करीब तीन घंटे चला।
मुख्य अभियान बांदा शहर के नवाब टैंक और इर्दगिर्द पार्क आदि में चला। यहां डीएम अनुराग पटेल अगुवा थे। तालाब का कचरा निकालने से लेकर घाटों की सफाई और वन चेतना पार्क की घास-फूस और झाड़ियों की कटाई हुई। एसडीएम सुधीर कुमार, डीएफओ संजय अग्रवाल, डिप्टी कलक्टर सौरभ यादव, एक्सईएन केन कैनाल अजय कौशिक डीएम की टीम में शामिल रहे। इसके अलावा तकरीबन सौ सफाईकर्मी और वनकर्मी भी लगे।
सीडीओ वीपी मौर्य ने काली देवी मंदिर, एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने संकट मोचन मंदिर, एडीएम नमामि गंगे एमपी सिंह ने अलीगंज गणेश भवन मंदिर, सीटीओ दिनेश बाबू ने खाईंपार चौसठ जोगनी मंदिर, सीएमओ विजय कुमार तिवारी ने सिंहवाहिनी मंदिर, डीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने मरही माता मंदिर, डीएसओ उबैदुर्रहमान ने जामा मसजिद, पीडी हुबलाल ने गिरजाघर में सफाई की। सीवीओ डॉ.एसपी सिंह ने भूरागढ़ किला व केन घाट की सफाई की।
तहसील मुख्यालयों में भी यह अभियान चला। अतर्रा में एसडीएम सौरभ शुक्ला ने गौरा बाबा धाम, बबेरू में एसडीएम सुरजीत सिंह ने मढ़ी दाई मंदिर, पैलानी में एसडीएम महेंद्र प्रताप ने केन घाट व कालेश्वर मंदिर, नरैनी में एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने काली देवी खरौंच मंदिर, बीएसए रामपाल ने बागै नदी घाट व वीरबाबा मंदिर, उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने खेरापति मंदिर, डीआईओएस विनोद सिंह ने भादै बाबा मंदिर, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने गुढ़ा कलां में सफाई अभियान चलाया।
लघु सिंचाई एक्सईएन संजय कुमार बिसाहिल नाला, एक्सईएन रजनीश कुमार ने बागै नदी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रामआसरे दोहरे ने बड़ी देवी मंदिर तिंदवारी में सफाई की। इनके अलावा एबीएसए बड़ोखर खुर्द ने महावीरन मंदिर, एक्सईएन आरईएस ने मरही माता व जोगिनी मंदिर, डीआरडीए एई ने शेख सरवर की मसजिद में सफाई की कमान संभाली।
76 officers including DM handled the broom- फोटो : BANDA