फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल तक मजदूरों को मिले 7500 रुपये प्रतिमाह

विज्ञापन
7500 rupees per month to laborers for one year - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। एक साल तक मजदूरों को प्रतिमाह 7500 रुपये देने और अन्ना प्रथा समेत कई मुद्दों को लेकर जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। इसमें बिगड़ी कानून व्यवस्था, महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि, कृषि कानून, नई शिक्षा व श्रम नीतियों में खामियां, अल्पसंख्यकों व अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहे हमले समेत कई मांगें शामिल रहीं। मेडिकल प्रवेश में पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने का भी विरोध किया।
उधर, पार्टी और मोर्चा द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को धरना-प्रदर्शन का 59वां दिन था। प्रत्येक सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया जाता है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन ने मांगों पर तवज्जो नहीं दी। ज्ञापन देने वालों में युवा प्रकोष्ठ मंडल प्रभारी रविकांत कुशवाहा, अमित कुमार, राजनारायण कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, अवधेश कुमार, हरिमोहन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें