बांदा में सीएम और कांग्रेस की जनसभाएं आज
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (3 मई) की दोपहर 11 बजे बबेरू के जेपी इंटर कॉलेज, बबेरू परिसर में भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के पक्ष में चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। गुरुवार को पूर्व संध्या पर पीडब्ल्यूडी ने हेलीपैड की तैयारियां शुरू कर दीं।
शाम को डीएम हीरा लाल ने भी निरीक्षण किया। उधर, कांग्रेस के पूर्व विधान मंडल दल नेता व सांसद प्रमोद तिवारी और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी शुक्रवार को नरैनी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार के पक्ष में जनसंपर्क और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी जनसभा नरैनी कस्बे में होगी।