फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर अधिकारी व कर्मचारी को एक बूथ का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिलाधिकारी हीरा लाल ने कहा है लोकसभा चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान के लक्ष्य का उद्देश्य बांदा का नाम विश्व पटल पर रोशन करने की कोशिश है। उन्होंने कहा मतदान दिवस को मेला के रूप में मनाते हुए दिव्यांग, महिला, पुरुष सभी मतदाता मतदान करें। हर अधिकारी और कर्मचारी को एक-एक बूथ का जिम्मा दिया जाएगा।
विज्ञापन


आदर्श बजरंग इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक में डीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों का भी मतदान जरूर कराएं। इनकी संख्या 9361 है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी डा. प्रीतिलता को इसमें लगाया है। जनपद में 1454 बूथ और 843 मतदान सेंटर हैं। सभी जगह मतदान के दिन टेंट, छाया, पानी, चाय, बैठने का स्थान, सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था होगी।

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रेरित करें। एसडीएम संदीप कुमार व मंसूर अली, तहसीलदार अवधेश निगम, बजरंग कालेज प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय भी उपस्थित रहे। बैठक में लेटलतीफ आने वाले बीएलओ को डीएम ने चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। भविष्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उधर, कलक्ट्रेट सभागार में जिला, तहसील, ब्लाक और ग्रामीण स्तर पर नियुक्त महिला बूथ एंबेसडर की बैठक में डीएम ने कहा कि महिलाएं समूह बनाकर भ्रमण करें और मतदान के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को एक-एक बूथ दिया जाएगा। वह बूथों पर जाकर बीएलओ से वोटर लिस्ट लेंगे और मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए हर हाल में राजी करेंगे।

यह देश सेवा है। सभी इसमें नैतिक जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा कि 26 व 27 मार्च को ग्राम स्तर पर सत्यापन के लिए कैंप लगाए जाएंगे। जन सामान्य की समस्याओं का समाधान भी होगा। बैठक में पूर्व सीडीओ हीरालाल, उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


मतदान के लिए वोटर को प्रेरित करेंगे, 26 व 27 को गांवों में सत्यापन कैंप
90 प्रतिशत मतदान के लिए कवायद जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें