फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गिरी गाज से बकरी चरा रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा/खप्टिहा कलां। खेत में बकरी चरा रहे किसान की आकाशीय गाज से मौत हो गई। दो बकरियां भी मर गईं। राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक अन्य घटना में खेत में गिरी गाज से महिला झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पैलानी थाना क्षेत्र खरेई गांव की है। किसान अतबल (55) पुत्र परसदवा गुरुवार को शाम खेत में बकरी व गाय चरा रहा था। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए वह खेत की मेड़ में लगे शीशम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी। अतबल की वहीं मौत हो गई। दो बकरियां भी मर गईं। राजस्व कर्मियों के निरीक्षण के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृृतक किसान के पुत्र शिवबरन ने बताया कि पिता के नाम ढाई बीघा जमीन है। रबी फसल के लिए रिश्तेदारों से कर्ज लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के जमालपुर गांव में बद्री प्रसाद की पत्नी सुशीला (42) गुरुवार को शाम खेत गई थी। आंधी-बारिश से बचने को वह एक पेड़ के नीचे ठहर गई। इसी बीच नजदीक में गिरी गाज से वह झुलस गई। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, शहर के जवाहर नगर में तेज आंधी-बारिश से कच्चे मकान का खपरैल ढह गया। इसमें दबकर कोणी देवी (55) पत्नी बाल गिरि घायल हो गई। पड़ोसियों ने मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

खेत में गिरी गाज, बकरी चरा रहे किसान की मौत
दो बकरियां भी मौत के मुंह समाईं
गाज की दूसरी घटना में महिला झुलसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें