फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्कूलों में ताले, 15 शिक्षक गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन स्कूलों में ताले, 15 शिक्षक गैर हाजिर
विज्ञापन

बांदा। खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में गुरुवार को तीन विद्यालय बंद मिले। करीब 15 शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। कार्रवाई की संस्तुति सहित बीएसए को रिपोर्ट दी गई है।

एबीएसए तिंदवारी राजीव प्रताप सिंह ने गुरुवार को गोधनी गांव के स्कूलों का निरीक्षण। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बाबूराम व शेष नारायण अनुपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय व कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल में ताला बंद मिला। यहां शिक्षक राजानाती व हेमलता और भुजौली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र श्रीकृष्ण अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पिपरगवां भी बंद मिला। यहां प्रधानाध्यापक आशा सिंह, शिक्षक नुसरत जहां, सरला देवी और शिक्षामित्र रामेश्वर प्रसाद अनुपस्थित मिले।

भाग दो पिपरगवां में विश्वविभा त्रिपाठी, खेमचंद्र, गैरहाजिर रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरगवां में प्रधानाध्यापक मधुराज प्रसाद, अनुदेशक कविता देवी, रामबरन यादव, तेरहमाफी में शिक्षामित्र अर्चना मिश्रा, कंचन श्रीवास्तव गैरहाजिर मिला। एबीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें