701 vehicles challan in Mandal, two and a half lakh fine
- फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में गुरुवार को एक साथ चारों जनपदों में पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में 1332 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और जांच पड़ताल की गई। 1564 वाहनों की चेकिंग में 701 वाहनों का चालान करके दो लाख 50 हजार 250 रुपये जुर्माना किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा के निर्देश पर चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिलों की सीमा, पेट्रोल पंप बाजार और संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की गई। बांदा में 355 व्यक्तियों से पूछताछ हुई।
564 वाहनों की चेकिंग में 139 वाहनों का चालान कर 83,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। चित्रकूट में 397 लोगों की जांच की गई। 385 वाहन चेक किए। 271 का चालान कर 99,750 रुपये जुर्माना वसूला गया।
हमीरपुर में 262 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ हुई। 439 वाहनों की चेकिंग में 194 वाहनों का चालान कर 1700 रुपये जुर्माना किया गया। महोबा में पुलिस ने 318 लोगों की चेकिंग की। 176 वाहनों की जांच पड़ताल करके इनमें 97 का चालान किया गया। 65,600 रुपये जुर्माना वसूला गया।