बांदा। विश्व हाथ धुलाई दिवस (ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे) पर गुरुवार को हाथ धोने और धुलवाने की धूम रही। सरकारी और शिक्षण संस्थानों में विशेष आयोजन हुए। सदर तहसील के लामा गांव में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित दिवस में डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि बार-बार अच्छे ढंग से हाथ धोने पर 70 फीसदी लोग बीमार नहीं होते।
सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, डीपीआरओ संजय यादव ने भी संबोधित किया। यूनिसेफ सदस्य फुजैल अहमद और हरेंद्र पवार ने ग्रामीणों को हाथ धोने का तरीका बताया। डिप्टी सीएमओ डा.रामप्रसाद, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विकास भवन में कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी ने कर्मचारियों को हाथ धोने के तरीके बताए। उपायुक्त एनआरएलएम कृष्ण करूणाकरण पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव धीर, विकास भवन कर्मचारी संघ की रीता नागेंद्र, अनूप रावत सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में हाथ धोने के फायदे और तरीके बताए गए। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने अध्यक्षता की। डॉ. सबीहा रहमानी, रेंजर्स प्रभारी डॉ. जेबा खान ने हाथ धोने के तरीके बताए। पोस्टर, स्लोगन व कहानी प्रतियोगिताएं हुईं। दानपात्र की स्थपाना की गई। इसमें महाविद्यालय स्टाफ ने साबुन इत्यादि दान किए। डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. राजनारायण, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. माया वर्मा, डॉ. जय कुमार चौरसिया, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. शशि भूषण मिश्र, डॉ. अंकिता तिवारी, सपना सिंह, डॉ. विनोद सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।