फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बालिका से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
बालिका के दुष्कर्म की घटना के बाद गांव का जायजा लेने पहुंचे चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के.सत्यनारा? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। आठ वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। बेहोश और रक्तरंजित अवस्था में घर के नजदीक फेंककर फरार हो गया। तलाश को निकली मां ने खून से लथपथ बेटी को अस्पताल पहुंचाया। जिला महिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक ने गांव का निरीक्षण किया और बालिका के परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन

घटना बुधवार की शाम बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बालिका अपने घर में थी। मां और दादी चारा काटने खेत गई थी। बालिका को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक उसे बहला-फुसलाकर कुछ ही कदम दूर स्थित अपने घर ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। खेत से लौटी मां को बेटी घर के नजदीक बेहोश अवस्था में पड़ी मिली। मां व अन्य परिजन उसे महिला अस्पताल लाए।
मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376/450 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी युवक को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की। उधर, गुरुवार को चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा भी गांव पहुंचे और पीड़िता के परिवार से मिलकर बातचीत की। ग्रामीणों से भी पूछताछ की। उधर, एहतियात के तौर पर फिलहाल गांव में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें