फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6784 लोगों ने और लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तीसरी लहर के मंडराते खतरे के बीच वैक्सीनेशन तेजी पकड़ रहा है। लोगों का रुझान भी इस ओर बढ़ा है। शनिवार को जनपद में 6784 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक करीब पौने 4 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीके तिवारी ने आजाद नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान बताया कि अभी भी तमाम लोग कोविड गाइडलाइन की अनदेखी कर रहे हैं। यह समाज और उनके खुद के लिए घातक है। निरीक्षण के दौरान शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रेमचंद्र पाल, केंद्र प्रभारी ऋतंभरा गौतम, स्टाफ नर्स नेहा व कल्पना आदि मौजूद रहे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने बताया कि शनिवार को जनपद के 17 केंद्रों में टीकाकरण हुआ। जिले की 11.56 लाख आबादी को टीके लगाए जाने का लक्ष्य है। अब तक 6325 हेल्थ केयर वर्कर्स ने पहली और 5065 ने दूसरी डोज लगवाई है। 5668 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 4401 दूसरी डोज ले चुके हैं। 45 से अधिक उम्र वालों को 1.88 लाख और 18 से 44 की उम्र वालों को 1.74 लाख प्रथम डोज दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें