जसपुरा। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के निर्देशन पर एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में फरीदाबाद की दो कंपनियाें ने युवाओं का चयन किया।
कस्बे के विश्वनाथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। फरीदाबाद की दो कंपनियाें पोलिमेड और शंडव विकास ने सौ से ज्यादा युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमे सफल 52 युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। चयनित युवाओं को कंपनियों द्वारा वेतन व उनके कार्य की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला सेवा योजन अधिकारी मोहित जायसवाल, वरिष्ठ सहायक महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, कालेज प्रबंधक तेज नारायण सिंह, प्रधानाचार्य भागवत विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद