फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: परीक्षा केंद्रों की सूची में आईं 52 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र की दूरी व छात्र क्षमता को लेकर आईं आपत्तियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। यूपी बोर्ड की ओर से जारी 67 परीक्षा केंद्रों की सूची में 52 आपत्तियां पोर्टल में दर्ज कराई गईं हैं। सबसे ज्यादा आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की दूरी और छात्र क्षमता को लेकर दर्ज कराईं गईं हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण गठित जिलास्तरीय कमेटी करेगी।

जनपद के 67 विद्यालयों को यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाया है। इनमें आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 28 अक्तूबर तक का मौका दिया गया था। इन केंद्रों में विभिन्न केंद्रों के प्रधानाचार्याें ने परीक्षा केंद्रों की दूरी, छात्र क्षमता और बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर, सीसीटीवी और परीक्षा कराने के लिए स्टाफ की कमी का हवाला दिया है। हाईस्कूल में 24191 और इंटरमीडिएट में 19074 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

वर्जन

जिन परीक्षा केंद्रों में आपत्तियां आईं हैं, उनका निस्तारण जिला स्तरीय समिति के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें