डीएम के लोकसभा चुनाव में 90 फीसदी प्लस मतदान की मुहिम में रेलवे कर्मचारी भी शामिल होंगे। नार्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन के सचिव पीके सिंह ने बताया कि पिछले दिनों यूनियन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि रेल कर्मचारियों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अन्य जनपदों व प्रांतों में कार्यरत कर्मचारियों को पत्र भेजकर परिवार सहित मतदान में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा। रेलवे इंप्लाइज यूनियन के सचिव केके त्रिपाठी ने कहा कि यूनियन मतदान के लिए कर्मचारियों से संपर्क करेंगी। स्टेशन अधीक्षक बीपी वर्मा ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लिए स्टेशन में पोस्टर, बैनर, पंपलेट लगाए जाएंगे। ब्यूरो