फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 और कोरोना संक्रमित, 10 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रविवार को कोरोना की तीसरी लहर में अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमित मिले। मेडिकल कालेज के डेढ़ दर्जन एमबीबीएस छात्र आदि समेत 51 नए संक्रमित पाए गए। इनमें 19 महिलाएं और एक 3 वर्षीय बालक भी शामिल है। जनपद में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है। रविवार को 10 मरीज स्वस्थ हो जाने पर होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिए गए। शहर की स्वराज कालोनी में संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है। यहां रोजाना कई-कई संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

रविवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में स्वराज कालोनी के 6 बाशिंदे पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन महिलाएं हैं। राजकीय मेडिकल कालेज के 19 एमबीबीएस छात्र आदि भी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा डीएम कालोनी, इंदिरा नगर, जिला कारागार, शांती नगर, गायत्री नगर, बन्योटा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिविल लाइन, क्योटरा, बलखंडी नाका में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं। इन सभी को घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को 2347 लोगों के जांच नमूने लिए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 13,13,715 नमूने लिए जा चुके हैं। 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों के चल रहे वैक्सीनेशन में अब तक 47,433 को पहली डोज दी जा चुकी है। 366 वृद्धों को बूस्टर डोज दी गई है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में किए गए वैक्सीनेशन की संख्या 12,28,247 हो गई है। सीएमओ जनपद के बाशिंदों को आगाह किया है कि बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें