फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 घंटे बाद लौटे विधायक मुख्तार अंसारी

Thu, 11 Jan 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
विधायक मुख्तार अंसारी की जेल गेट पर खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हार्ट अटैक के बाद लखनऊ ले जाए गए बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी लगभग 51 घंटे बाद गुरुवार को शाम वापस बांदा जेल आ गए। उन्हें दोपहर को लखनऊ स्थित एसपीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया था। उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस से यहां लाया गया। उनकी सेहत ठीक बताई जा रही है। उधर, जेल आते ही जेल डाक्टर ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बड़ी संख्या में समर्थक भी जेल गेट पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन



मंगलवार को दोपहर यहां बांदा जेल में विधायक मुख्तार अंसारी को उस समय दिल का दौरा पड़ा था जब वह जेल में अपनी पत्नी और दो बेटों से मुलाकात कर रहे थे। उनकी हालत देखकर पत्नी अफ्शां अंसारी की भी हालत बिगड़ गई। दोनों को आनन-फानन जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल पहुंचाया। करीब ढाई घंटा प्राथमिक उपचार के बाद विधायक और उनकी पत्नी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इन्हें एसपीजीआई में भर्ती किया गया। वहीं सभी जांचे और इलाज हुआ। गुरुवार को दोपहर एसपीजीआई के डाक्टरों ने उन्हें ठीक बताकर डिस्चार्ज कर दिया। लखनऊ की एंबुलेंस से वह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में वह शाम 6:35 बजे बांदा जेल आए। यहां पहले से ही चौकसी भरी तैयारियां पूरी थीं।


एंबुलेंस को सीधे जेल के गेट से सटा कर खड़ा किया गया। एंबुलेंस से उतर कर विधायक मुख्तार अंसारी अंदर दाखिल हो गए। मीडिया का जमघट रहा पर झलक भी नहीं मिलने पाई। जाकेट और लुंगी पहने विधायक का जेल के चिकित्सक डा.राम लोलार्क ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। खासतौर पर ब्लड प्रेशर देखा। लखनऊ से लाई हुईं दवाएं भी देखीं। दवाओं का पर्चों से मिलान किया गया। कुछ ही देर बाद विधायक अपनी पुरानी बैरिक में सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें