फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड समिट में शामिल होंगे 500 व्यवसायी

Wed, 06 Jun 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मीडिया को जानकारी देते टीम इनोवेशन के निदेशक व सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी में 9 जून को होने वाले बुंदेलखंड इन्वेस्टर्स समिट में व्यापार और उद्योग से जुड़े बुंदेलखंड के लगभग 500 लोग शामिल होंगे। कई केंद्रीय और राज्य मंत्री भी इसमें शरीक होंगे। इसका आयोजन बांदा की संस्था टीम इनोवेशन और झांसी की संस्था बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज संयुक्त रूप से कर रही है।  

विज्ञापन


समिट के बारे में बुधवार को मीडिया को टीम इनोवेशन ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बताया कि समिट में डिफेंस कॉरीडोर, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म, माइनिंग, सोलर पावर, एक जिला, एक उत्पाद और एमएसएमई पर फोकस रहेगा। टीम इनोवेशन के निदेशक श्यामजी निगम और सचिन चतुर्वेदी ने दावा किया कि इस आयोजन से शासन की नई औद्योगिक नीति को बढ़ावा मिलेगा। बुंदेलखंड की समस्या और यहां उपलब्ध अवसरों पर चर्चा और सुझाव सामने आएंगे।

रूपरेखा बनाकर यहां उद्योग के लिए रणनीति बनेगी। यह भी बताया कि देश और प्रदेश के नीति निर्धारक और शासन-प्रशासन के लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि कुछ सकारात्मक परिणाम निकलेगा और बुंदेलखंड आगे बढ़ेगा। बुंदेलखंड में इंटर्नप्रिन्योर को प्रोत्साहित करने के लिए इंटर्नप्रिन्योर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभिषेक सिंह प्रजेंटेशन देंगे। कई संस्थाएं भी इसका हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन


समिट 9 जून को सुबह 10 बजे से झांसी के पैरा मेडिकल कालेज आडीटोरियम में होगा। निदेशकों ने बताया कि समिट में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और मंत्री राजेंद्र सिंह सहित प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें