फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 और नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सोमवार को 40 और नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 10 वर्षीय बालक व 9 महिलाएं और 18 युवा वर्ग के मरीज शामिल हैं। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि की। अब जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1388 पहुंच गई। इनमें सक्रिय संक्रमित 554 हैं।
विज्ञापन

नए मरीजों में शहर के क्योटरा के 3, ऐशबाग के 2, तिंदवारी रोड, खाईंपार, आवास विकास, पीडब्ल्यूडी कालोनी, खिन्नीनाका, इंदिरा नगर, गायत्री नगर, सिविल लाइन, खूंटी चौराहा, अलीगंज, आर्मी अस्पताल में 1-1 संक्रमित पाया गया।
ग्रामीण क्षेत्र में अतर्रा में 4, लहुरेटा में 3, बबेरू, नरैनी व समगौरा में 2-2 और पिपरहरी, जौहरपुर, तिंदवारी, मटौंध, भुजरख, जौरही, पौहार, खुरहंड में 1-1 पॉजिटिव मिला। जिला अस्पताल और सीएचसी बबेरू के स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

48 घंटे के लिए आरटीओ दफ्तर बंद
बांदा। एआरटीओ (प्रशासन) राजेश कुमार वर्मा की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शासन की गाइड लाइन के मुताबिक 48 घंटे के लिए संभागीय/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय बंद किया गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी एसडी सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें