फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सिमौनी मेला और भंडारे में लगाए जाएंगे 40 सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। दिसंबर माह की 15, 16 और 17 तारीख को मौनी महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भंडारे और मेला की तैयारियों संबंधी बैठक अवधूत आश्रम में आयोजित हुई। सीडीओ वेदप्रकाश मौर्य ने तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौपीं।
विज्ञापन

मेले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था होगी। पुलिस फोर्स को आईटीआई भवन, टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, टूरिस्ट विभाग नव निर्मित भवन में रोका जाएगा। मेले में निगरानी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेले में 4 अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे। जल संस्थान पेयजल व्यवस्था का इंतजाम करेगा। सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश लोनिवि को दिए गए। सफाई व्यवस्था के लिए विकास खंड तिंदवारी, बबेरू और कमासिन के सफाई कर्मियों को लगाया गया है। पेयजल व्यवस्था के लिए 12 पानी के टैंकर मौजूद रहेंगे। पाइप लाइन से भी आपूर्ति होगी। 13 से 18 दिसंबर तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व में स्थापित सोलर लाइटों की मरम्मत के साथ 10 नई सोलर लाइटें लगाई गई हैं। मेले में स्वास्थ्य व्यवस्था, पर्यटन विकास, दुकानें, स्टालों, झूलों, वाहन पार्किंग, खादी हथकरघा की दुकानें, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिवहन व्यवस्था, अलाव, किसान शिविर, बैंकिंग सेवाओं, फागिंग, दूरसंचार आदि प्रमुख संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी,उप जिलाधिकारी नमन मेहता, पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिह सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें