फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर और बंदी समेत 39 नए कोरोना मरीज, 65 की हुई छुट्टी, 296 सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक्टर और बंदी समेत 39 नए कोरोना संक्रमित, 65 की हुई छुट्टी, 296 सक्रिय केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जिले में डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों सहित 39 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सात संक्रमित जेल के बंदी भी हैं। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 296 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है। उधर, शुक्रवार को 65 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को 2554 लोगों के नमूने लिए थे। सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 39 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राजकीय मेडिकल कालेज सहित शहर में अलीगंज, इंदिरा नगर, स्वराज कालोनी, मढिय़ा नाका, कालूकुआं, आवास विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में अतर्रा, बड़ोखर खुर्द, बिसंडा, बबेरू, तिंदवारी, नरैनी व स्योढ़ा गांव शामिल हैं। नए संक्रमितों में 6 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरी लहर में अब तक 976 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें 678 स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, अब तक 13,60,330 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। यह भी बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के 12,76,205 लक्ष्य के मुताबिक अब तक 12,95,367 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 10,01,528 को दूसरी डोज लग गई। 15 से 17 वर्ष के 1,19,010 किशोर-किशोरियों को टीका लग चुका है। यह लक्ष्य का 94.30 फीसदी है।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें