फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ताला बंद मकान से साढ़े तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। ताला बंद मकान में चोरों ने धावा बोलकर एक लाख 10 हजार रुपये और ढाई लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग भाई का निधन होने पर गांव गए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी कमलेश देवी ने बताया कि उसके भाई के निधन पर 25 जनवरी को बिलगांव में दिन था। उसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पुत्र सुशील सिंह व बहू रोली के साथ बिलगांव गांव गई थीं। मकान में ताला लगा था। 27 जनवरी को उसकी जेठानी के पुत्र का फोन पहुंचा कि घर में चोरी हो गई है। जब वह लोग घर पहुंचे तो ढाई लाख के जेवर व एक लाख 10 हजार रुपये घर में रखे वह गायब मिले। इसके अलावा गृहस्थी का सामान भी ले गए हैं। खप्टिहाकलां चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें