बांदा। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शनिवार को विकास भवन स्थित रानी दुर्गावती सभागार में कैशलेस कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के 34 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने पात्र शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ लेने और इसकी जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया।
इस दौरान सीडीओ अजय कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. जितेंद्र कुमार, सह-नोडल अधिकारी डॉ. विनीत कुमार त्रिपाठी, डॉ. संतोष कुमार तिवारी, डॉ. अजीत कुमार पांडेय, डॉ. गोविंद दीक्षित, डॉ. विवेक कुमार पांडेय, डॉ. गरिमा द्विवेदी और डॉ. ब्रजेश कुमार गुप्ता सहित 34 शिक्षकों को कैशलेस कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति मिश्रा और डॉ. इंद्रवीर सिंह ने किया। ब्यूरो