किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर उत्कृष्ट खेती करने वाले 32 किसानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में ठंड से ठिठुर रहे गिने-चुने किसानों को मुश्किल चाय मयस्सर हुई।
विकास भवन परिसर में मंगलवार को प्रभारी जिलाधिकारी व एडीएम डीएस पांडेय ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कृषि मेले में रेशम, पशु पालन, कृषि, उद्यान, मत्स्य, ग्रामीण बैंक, नेडा, मृदा परीक्षण के स्टालों का निरीक्षण किया।
सीडीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि मत्स्य पालन, पशुपालन, बकरी पालन और व्यावसायिक खेती से बुंदेलखंड की बदहाली दूर की जा सकती है। समारोह की एक खास बात यह रही कि इसकी अध्यक्षता सपा जिला महासचिव राजेंद्र यादव ने की।
उप निदेशक कृषि उमेशचंद्र कटियार, जिला कृषि अधिकारी बालगोविंद यादव, एआर कोआपरेटिव सुरेश कुमार, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण मदन मोहन तिवारी, एक्सईएन केन कैनाल ओपी मौर्या व भूमि संरक्षण अधिकारी ने संबोधित किया।
इन किसानों को मिला प्रशस्तिपत्र
तकनीकी विधि से फसलों के बेहतरीन पर किसानों को नकद व प्रशास्तिपत्र दिए गए। गेहूं उत्पादन में शारदा (नंदना), किसान नेता बैजनाथ अवस्थी (बरेठीकलां), चना में वंशराज (मंठा), जयराज (थरथुवा), धान में विजय बहादुर (पतवन) व बलराम तिवारी (खुरहंड), उर्द में रघुपत (भदावल), राममिलन (उतरवां)
फल उत्पादन में उस्मान खां (बदौसा) व सब्जी/बीज/औद्यानिक फसलों में जाहिद अली (अतर्रा), मोहम्मद खालिक खान (दुबरिया), हरी प्रकाश सिंह (जौरही), दिनेश कुमार व रामकुमार (बिसंडी खुर्द), कामता प्रसाद व गंगादीन (बछेउरा)
भैंस पालन में राजेंद्र कुमार (पल्हरी), बकरी पालन में राम गोपाल (किधौली), उमाशंकर (स्योढ़ा), गोरेलाल (नांदादेव), राम प्रकाश (दतरौली), राजकरन (रेउची), नंदलाल सिंह (साड़ा सानी), सुरेश सिंह (मोहन पुरवा)
मत्स्य पालन में जितेंद्र सिंह (सिकहुला), रामदुलारे (ममर्दननाका), दिलीप कुमार (शाहपुर), संतू (बलखेड़ा), चंद्रभान (राघवपुर), राजू प्रसाद (भवानीपुर), प्रह्लाद (जसपुरा) व बबलू (बिसंडा) को क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान के आधार पर 7000 और 5000 रुपये दिए गए।
स्क्रिंपलर सेट के उपयोग में किसान लखनलाल, रामआसरे (सिंगपुर), रुपेश सिंह (निवाइच), चंद्रजीत (बिछवाही, सरोजा देवी (जसईपुर) को पुरस्कृत किया गया।