फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वोटरों में पुरुषों से महिलाएं दोगुना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महिला मतदाताओं ने अपनी संख्या बढ़ाने में पुरुषों को दोगुना के अनुपात से मात दी है। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 से अब तक बढ़े मतदाताओं में पुरुषों का ग्राफ मात्र 4 और महिलाओं का दोगुना यानी 8 फीसदी रहा है। पूरे जनपद में कुल 69,405 वोटर का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण और जागरुकता आदि के चल रहे सरकारी और गैर सरकारी अभियानों का ही शायद यह असर है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में जनपद की महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। निर्वाचन विभाग के ताजा आंकड़े इसका सुबूत हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में जनपद की चारों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 12,29,886 मतदाता थे।

इनमें 5,45,595 महिलाएं और 6,84,291 पुरुष मतदाता थे। अब वर्ष 2019 में कुल मतदाताओं का ग्राफ बढ़कर 12,99,291 हो गया है। इनमें महिलाओं की संख्या 5,88,775 और पुरुषों की तादाद 7,10,516 है। पांच वर्षों में पुरुष मतदाता जहां मात्र 26,225 बढ़े, वहीं महिला मतदाताओं की सं ख्या में 43,180 का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


76 मतदाता न महिला, न पुरुष
बांदा। जनपद के मतदाताओं में 76 वोटर ऐसे हैं जो न पुरुष हैं, न महिला। निर्वाचन विभाग की मतदाता सूची में इन्हें %अन्य’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि ये किन्नर मतदाता हो सकते हैं। निर्वाचन विभाग के ताजा आंकड़ों में बांदा विधान सभा क्षेत्र में 21, बबेरू में 27, नरैनी में 18 और तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में 10 मतदाता अन्य श्रेणी में हैं। इन्हें महिला या पुरुष मतदाताओं में शामिल नहीं किया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में इस श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 55 थी।
विज्ञापन


पुरुष मतदाता में 4 और महिलाओं में 8 फीसदी इजाफा
पांच वर्षों में बढ़े 69,405 मतदाता, 26,225 पुरुष व 43,180 महिलाओं की वृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें