फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। तालाब में डूब कर बालक की मौत हो गई। घटना के मुताबिक चिल्ला क्षेत्र के गुगौली गांव में जमालुद्दीन का 5 वर्षीय पुत्र निहाल गुरुवार की दोपहर स्कूल से आने के बाद गांव के नजदीक लिदिया तालाब गया था।
विज्ञापन


देर शाम तक न आने पर परिजनों ने तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह शौच को जाते समय ग्रामीणों ने शव घाट के पास पानी में पड़ा देखा। शव देख मां नसरीन वहीं बेहोश हो गई। पिता ने बताया कि निहाल गांव के स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। वह दो बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने शौच करते समय पैर फिसलने से तालाब में डूबने की आशंका जताई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें