फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Fri, 03 Nov 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महेश्वरी देवी से निकाली यात्रा में महिला श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्यावासी वैश्य मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा गुरुवार से शुरू हो गई। इसके पूर्व गाजे-बाजे के साथ नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य अरुण मिश्रा (वृंदावन) ने भागवत पुराण का महत्व बताया। संयोजक कंधीलाल गुप्ता व श्यामलाल गुप्ता ने बताया कि समापन 9 नवंबर को भंडारा से होगा।
विज्ञापन


उधर, तिंदवारी क्षेत्र के बेंदाघाट में यमुना नदी के तट पर स्थित काली देवी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य पंकज तिवारी (गंछा) ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। कहा कि श्रीकृष्ण ने सुदामा से मित्रता का धर्म निभाया। यही कारण है कि सच्ची मित्रता के लिए आज भी श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण दिया जाता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह चौहान, मतगंजन सिंह, नेपाल सिंह, जगतपाल सिंह, देवीशरण सिंह, शशिभूषण, रुद्रप्रताप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें