फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खाद्य सुरक्षा मित्र’ रखेंगे खाने की चीजों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने की मंशा से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग खाद्य सुरक्षा मित्रों की नियुक्ति करेगा। यह किराना स्टोर, स्ट्रीट फूड वेंडर, मिठाई, कन्फेक्शरी, मिल्क व मीट आदि दुकानों व प्रतिष्ठानों पर नजर रखेंगे। इनकी रिपोर्ट पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी छापा मारकर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने 31 अगस्त तक सभी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त कामिनी चौहान ने अभिहीत अधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के अनुपालन के लिए कारोबारियों को खाद्य वस्तुओं के मानकों की जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए आईईसी योजना अमल में लाई जा रही है।

अभिहीत अधिकारी स्वयंसेवी संस्थाओं या एनजीओ के माध्यम से खाद्य सुरक्षा मित्र नियुक्त करेंगे। उन्हें खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये होटल, दुकानों और प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा रखने, कटे फल न बेचने, खाने-पीने की चीजों में मिलावट रोकने के लिए प्रेरित और जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


संबंधित एनजीओ के प्रमुख के जरिए खाद्य मित्रों की रिपोर्ट अभिहीत अधिकारी को पहुंचाई जाएगी। आयुक्त ने निर्देश दिया है कि खाद्य सुरक्षा मित्रों की नियुक्ति संबंधी औपचारिकताएं 31 अगस्त तक पूरी करके अभियान की शुरूआत की जाए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त ने एफडीए आपके द्वार योजना शुरू की है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में माह में कम से कम दो कैंप व गोष्ठियां करेंगे। जनता को मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करेंगे।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई में जिला स्तरीय टीम हर माह एक गोष्ठी करेगी और जनता को मिलावट की जांच के घरेलू तरीके बताएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। वे महिलाओं को मिलावट के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन


-होटल, रेस्टोरेंट, डेयरियों की करेंगे निगरानी
-गड़बड़ी की रिपोर्ट पर खाद्य अधिकारी मारेंगे छापा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें