बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव के पहले चरण में
बड़ोखर खुर्द व महुआ ब्लाक में मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां
रवाना होंगी। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में 31 स्टेटिक मजिस्ट्रेट
तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
बड़ोखर
खुर्द ब्लाक में 59 ग्राम पंचायतों के लिए 125 मतदान केंद्रों के 226
बूथों में वोट पड़ेंगे। यहां 226 पोलिंग पार्टियों के अलावा 34 पार्टियां
रिजर्व में रखी गई हैं।
ब्लाक में कुल 904 कर्मचारी मतदान ड्यूटी
में लगाए गए हैं। संवेदनशील श्रेणी के 25, अति संवेदनशील 22 और 24 अति
संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
यहां
सशस्त्र पुलिस बल के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरे समय निगरानी रखेंगे।
पोलिंग पार्टियां राजा देवी डिग्री कालेज से रवाना होंगी।
उधर,
महुआ ब्लाक में 76 ग्राम पंचायतों के लिए 121 मतदान केंद्रों के 249 बूथों
में वोट डाले जाएंगे। यहां संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 37 है।
अति
संवेदनशील 46 और अति संवेदनशील प्लस के रूप में चिन्हित 38 मतदान केंद्रों
में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 249 पोलिंग पार्टियों के अलावा
38 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं।
यहां 996 मतदान कर्मी ड्यूटी
पर लगाए गए हैं। पोलिंग पार्टियां जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज, गिरवां से
रवाना होंगे। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में 12 और महुआ ब्लाक में 19 स्टेटिक
मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
यह पूरे समय संवेदनशील केंद्रों
में भ्रमण कर उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराएंगे। इनके अलावा बड़ोखर
खुर्द ब्लाक में दो सुपर जोनल, तीन जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
किए गए हैं।
महुआ ब्लाक में तीन सुपर जोनल, चार जोनल और 16 सेक्टर
मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों में भ्रमण कर हर दो घंटे में मतदान के औसत की
जानकारी जोनल मजिस्ट्रेटों को उपलब्ध कराएंगे।