फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के 20 बकायेदारों को 31 लाख की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पावर कारपोरेशन (बिजली विभाग) ने बांदा शहर के 20 बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सेक्शन-5 (विभागीय नोटिस) जारी की है। इन उपभोक्ताओं पर 31 लाख 3 हजार 731 रुपये बकाया है। उप खंड अधिकारी शत्रुघन चौहान ने अधिशासी अभियंता को यह सूची भेजकर राजस्व वसूली (आरसी) कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

बकायेदारों की सूची में ब्रजलाल त्रिपाठी (कैलाशपुरी) 72,141, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता (स्टेशन रोड) 56,304, अजीज उल्ला खां (छावनी) 1,53,440, बाबूलाल जड़िया (फूटाकुआं) 83,087, रामआसरे तिवारी (खिन्नी नाका) 64,838, कैलाश कुमार जड़िया (फूटाकुआं) 1,55,452, चंद्रशेखर (चौसठ जोगिनी) 77,877, अमन उल्ला (बलखंडी नाका) 1,17,352, रमेश कुमार साहू (कंचन पुरवा) 1,09,924, रफत अली (ईदगाह रोड) 1,46,899, सुरेश कुमार (बलखंडी नाका) 1,10,057 रुपये के बकायेदार शामिल हैं।
इसी क्रम में बलजोर सिंह (कर्बला रोड) 3,07,275, अशोक (किरन कालेज) 3,04,631, जुलेखा (कांशीराम कालोनी निम्नीपार) 1,17,097, मनीष श्रीवास्तव (डीएवी रोड) 1,88,435, साहिल/अरुण गुलाटी (स्टेशन रोड) 7,95,435, माया सिंह (कटरा) 48,172, देवीचरन दीक्षित (कटरा) 43,851, नारायन दास नगरिया (बन्योटा) 67,752, महेश (अहीर मोहाल, मर्दन नाका) 84,226 रुपये के बकायेदार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें