फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर समेत 30 कोरोना संक्रमति मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कई दिनों तक संक्रमितों की संख्या में कमी आने के बाद मंगलवार को फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। आई जांच सूची में 30 नए संक्रमित पाए गए। इनमें बांदा शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों के मरीज शामिल हैं। सात महिलाएं और सात बच्चे भी हैं। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सूची की पुष्टि की है। शहर के एक प्राइवेट चिकित्सक भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से संक्रमितों की संख्या दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर रही थी। लेकिन मंगलवार को एक मुश्त 30 मरीज पाए गए। इनमें शहर के कटरा मोहल्ले के प्राइवेट 50 वर्षीय चिकित्सक भी हैं। इनके अलावा बलखंडी नाका में तीन, आवास विकास में दो, मेडिकल कालेज परिसर में एक, जमुनीपुर में चार, आलमपुर में नौ, बेंदा मऊ में एक संक्रमित शामिल हैं। संक्रमितों में तीन किशोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें